फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डेढ़ किलोमीटर सड़क पर बड़े गड्ढे, परेशानी

विज्ञापन
जानकी से लीलापुर को जाने वाले मार्ग की मौजूूदा स्थिति। संवाद
विज्ञापन
करंडा। क्षेत्र में जानकी मोड़ से लीलापुर मोड़ तक जाने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक सवारों के असंतुलित होकर गिरने और चोटिल होने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं।
शाम के समय और बारिश के दौरान स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

खिजिरपुर के वीरेंद्रनाथ राम ने कहा कि जानकी मोड़ से लीलापुर मोड़ तक सड़क काफी खराब हो चुकी है। गड्ढों के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। विभाग को जल्द मरम्मत करानी चाहिए। चोचकपुर के रुस्तम अली ने कहा कि मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं।
दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है और गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। मेदनीपुर के मुकेश यादव ने कहा कि बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क का खराब हिस्सा दिखाई नहीं देता। कई लोग असंतुलित होकर गिर चुके हैं। सड़क की तत्काल मरम्मत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें