फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जागरूकता रैली निकाली, गोष्ठी में सहकार से समृद्धि का दिया संदेश

विज्ञापन
विकास भवन परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ आलोक प्रसाद। स्रोत- सूचना विभा
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार में अलग सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास भवन से सहकारिता जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आलोक प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद विकास भवन सभागार में सहकारिता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि सीडीओ ने उपस्थित लोगों को सहकारिता की शपथ दिलाई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) विपिन सिंह ने बताया कि 2023 में सभी समितियों में बी-पैक्स 2023 उपविधि लागू की गई, इससे समितियां बहुउद्देशीय गतिविधियों के संचालन में सक्षम हुई हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले की 106 समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है, इनमें से 26 समितियां ई-पैक्स में परिवर्तित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें