फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़ की लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के चक सिकंदर उर्फ चकिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान करीब चार लाख मूल्य के सोने-चांदी का जेवरात के साथ सऊदी करेंसी 750 रेयाल एवं 50 अमेरिकन डालर सहित कीमती कपड़ा उठा ले गए। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के चकसिकंदर उर्फ चकिया गांव निवासी स्व. साजिद अली खां के दो पुत्र वाहिद अली एवं शाहिद अली एक ही मकान में रहते हैं। रोज की तरह सोमवार की रात भी परिवार के लोग खाना खाने के बाद छत पर सो गए। रात में किसी समय चोर मकान में घुस गए। कमरा का ताला तोड़कर उसमें रखा अटैची, बक्सा उठा ले गए। सुबह जगने के बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। इसी बीच एक ग्रामीण बताया कि गेहूं के खेत में एक अटैची तोड़कर फेंकी गई। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि सारा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की दी। दिए गए तहरीर में वाहिद अली ने कहा कि मेरा एक लड़का माजिद अली खां सऊदी से कमाकर 2017 से गांव में रहता है, जब कि मेरे दो लड़के आज भी सऊदी में है। चोर एक कमरे से एक तोले का हार, कान का झाला एक तोला, चांदी की पैजनी 12 तोला, 10 जोड़ा कपड़ा, सऊदी करेंसी 750 रेयाल व 50 अमेरिकन डालर और दूसरे कमरे से सोने का दो तोला का हार, दो अदद कान का झुमका दो तोला, चार अंगूठी दो तोला, मांगटीका एक तोला, नथुनी आधा तोला, चांदी का जेवर 50 ग्राम व 10 जोड़ा नया कपड़ा ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें