फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली के रंग में रंगी लहुरीकाशी, उड़े गुलाल और अबीर, हुड़दंगियों की टोली बोली जोगीरा...सारा...रारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रंगोत्सव का पर्व होली सोमवार को मनाया गया। होली के रंग में लहुरीकाशी डूबी हुई नजर आई। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में जमकर रंग और गुलाल उड़ाया गया। हुड़दंगी युवाओं की टोली ने कपड़ा फाड़ होली का आनंद लिया। साथ ही उत्साह और उल्लास संग जोगीरा...सारा...रारा बोला। होली के रंग में हर कोई रंगा हुआ नजर आया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह होते ही हुड़दंगी युवाओं की टोली सड़कों पर हाथ में पिचकारी लेकर घूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूमने लगी। आने-जाने वाले हर शख्स के ऊपर अबीर-गुलाल से लेकर रंग डाला गया। इस दौरान युवाओं की टोली जोगीरा...सारा...रारा कह रही थी। दूसरी तरफ महिलाएं और युवतियां अपनी टोली में जमकर होली खेली। सेवराई: क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों की ओर से एक-दूसरे को रंग गुलाल-लगाकर लगाया गया। भदौरा स्थित शिव मंदिर से टोली बनाकर लोगों ने ढोलक, झाल, मजीरा आदि की थाप पर पारंपरिक होली गीत गाते हुए घर-घर जाकर लोगों को होली पर्व की बधाई दी। टोली भदौरा बस स्टैंड होते हुए स्थानीय बाजार रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंची। क्षेत्र के मनिया, मिश्रवलिया, भदौरा गांव, देवकली, फरीदपुर, मौजपुर, महना, गोड़सरा, अमौरा, देवल, चितर का डेरा, बरेजी, बक्सडा, पचौरी, हथौरी, करहिया आदि गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देवकली : क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। एक दिन पहले से खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिली। देर रात तक होलिका जलाने का कार्य चलता रहा। बच्चे आतिशबाजी का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए। वहीं होली के दिन सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नजर आए। क्षेत्र के देवकली, पियरी, महमूदपुर, बासूपुर, नसीरपुर, देवचंदपुर, जेवल, घरवां, रामपुरमाझा, बासूचक, पहाड़पुर, मुस्लिमपुर, भितरी, ध्रुवार्जुन, मौधिया, सोन्हुली, महीचा, तरांव, होलीपुर, शिवदासी चक, चकेरी आदि जगहों पर परंपरागत से होली का पर्व मनाया गया। बहादुरगंज : कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में होली का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क़स्बा के पुरानीगंज स्थित झिलमिट दास कुटी से फगुआ का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस परंपरागत मार्ग विजय राघव संगत कुटी, राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, शिवालय मंदिर होते हुए महावीर घाट स्थित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। बहरियाबाद : कस्बा सहित क्षेत्र के मिर्जापुर, गहनी, फौलादपुर, उकरांव, आसपुर, हुसैनपुर आदि गांव में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। पूरे दिन रंग, अबीर, गुलाल और गीत-संगीत की धूम रही। कस्बा निवासी अजय सहाय के नेतृत्व में उनके आवास से होली जुलूस रवाना हुआ, जो कस्बा भ्रमण करते हुए पुनः उन्हीं के आवास पर आकर संपन्न हुआ। गहमर : प्रेम सौहार्द और भाईचारे का त्योहार होली का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंगों की फुहार और डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल के बीच हुड़दंगियों की टोली हुड़दंग करते गांवों की गलियों में घूमती दिखी।
00000
लजीज पकवानों का लिया आनंद
सोमवार को दिन में होली खेलने के बाद लोग शाम को एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दिए। इस दौरान लोगों ने लजीज पकवानों का आनंद उठाया। गुझिया, दहीबाड़ा, चिप्स, कस्टर्ड, पापड़, मिठाई, फल, ठेकुआ आदि का स्वाद चखा। घरों में पूड़ी, कचौड़ी, पनीर आदि व्यंजन बने हुए थे।
विज्ञापन

00000
डीजे पर थिरके युवा
होली के पर्व के अवसर पर युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरके। सुबह-दोपहर-शाम युवाओं को डीजे पर टोलियों में थिरकते हुए देखा गया। यह नजारा नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नजर आया। डीजे पर थिरकने के मामले में बच्चे भी पीछे नहीं रहे।
00000
महिलाओं और युवतियों ने भी उड़ाया गुलाल
रंग खेलने और गुलाल उड़ाने के मामले में महिलाएं और युवतियां भी आगे रहीं। खुद की टोली में महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया गया। डीजे पर महिलाओं और युवतियों ने भी नृत्य किया।
0000
पुलिसकर्मियों ने खेली होली
जिले में होली का पर्व सकुशल बीतने के बाद मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने भी आपस में होली खेली। इस दौरान पुलिसकर्मी एक-दूसरे को गुलाल लगाए। साथ ही रंग से एक-दूसरे को सराबोर कर दिया। एक-दूसरे को गले लगाकर पुलिसकर्मियों ने होली की बधाई दी।
0000
मंगलवार को हर्षोल्लास संग मनाया गया होली का पर्व
भीमापार। वर्षों से चली आ रही क्षेत्र में होली का परंपरागत त्योहार मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाजार के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों और दो प्लाटून पीएसी की सुरक्षा में होली का पर्व मनाया गया। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत ना हो, इसके लिए पुलिस लगातार जुटी रही। युवाओं ने लोकगीत गाने के साथ ही कपड़ा फाड़, कीचड़, इंजन से निकले मोबिल आदि एक दूसरे पर फेंककर होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें