फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गांगी में साथियों संग नहा रहा मजदूर डूबा

विज्ञापन
गंगा में लापता मैनपुर गांव के----जितेंद्र की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के रजजोपुर भवानी माई घाट पर साथियों संग गांगी नदी में नहा रहा एक मजदूर शुक्रवार की शाम डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर जबतक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते मजदूर पानी में समा चुका था। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मैनपुर जितेंद्र (32) शाम में साथियों के साथ गांगी नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसके साथ नहा रहे साथियों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें