सर्पदंश की खबर में----मृतक कन्हैया राम की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में सांप के काटने से एक मजदूर उतरौली निवासी कन्हैया राम की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की है। पुत्र आशुतोष राम ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पिता छत पर सोने चले गए थे।
अचानक उनकी चीख सुनाई दी। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक एक सांप वहां से भाग गया। परिजन कन्हैया को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कन्हैया राम के तीन बेटे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अंजू देवी बेसुध हो गईं। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद