मृतक रोहित यादव की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
मनिहारी (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के करिमुल्लापुर (वसदेईया) नहर किनारे मिले रोहित यादव की महिला मित्र के करीबी बढ़ने पर उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है। हालांकि वारदात का मास्टरमाइंड श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू अभी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मृतक की अंतिम गतिविधियों, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच में हत्या की कड़ियां सुलझीं।
रोहित और श्यामसुंदर उर्फ गोलू पहले से परिचित और मित्र थे। एएसपी सिटी के अनुसार, गोलू की पहले से परिचित एक महिला ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इस मामले में गोलू जेल गया था। बाद में उक्त महिला और उसकी बहन से रोहित का संपर्क हो गया। गोलू इसी बात से रोहित से नाराज था।