फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक जलपोत यूपी टूरिज्म फेरा गाजीपुर के रास्ते वाराणसी रवाना

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल से गुजरता गोवा-वाराणसी जलपोत यूपी टुरिज्म फेरा। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद से रेवतीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल पर बुधवार को दोपहर बारह बजे से दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। यहां पीपा पुल को पार करने के लिए गंगा तट पर पर्यटक जलपोत यूपी टूरिज्म फेरा दो घंटे तक खड़ा रहा। इसे पार कराने के लिए बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल पर आवागमन रोक कर उसे खोला गया, तब जाकर जलपोत यहां से आगे के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

गोवा से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहा पर्यटक जलपोत बच्छलकापुरा गंगा तट पर आकर दो घंटे तक रुका रहा। बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल को खोलकर जलपोत को पास कराया गया, तब तक दो घंटे तक पुल पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। यूपी टूरिज्म फेरा पीएनजे-821 खाली जलपोत गोवा से वाराणसी जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटकों को गंगा घाटों पर घूमने एवं जल पोत से वाराणसी से प्रयागराज संगम आदि तक घुमाने के लिए प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग की ओर से मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें