फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओमप्रकाश राजभर स्वार्थी राजनीतिज्ञ : अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजभर समाज के गौरव महाराजा सुहेलदेव को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अगर किसी ने दिया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। जहूराबाद विधायक एवं पूूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर तो स्वार्थी राजनीतिज्ञ हैं। जब अवसर मिलता है तो वह अपने परिवार एवं रिश्तेदार को आगे बढ़ाते है। उक्त बातें नगर के वंशीबाजार स्थित एक पैलेस में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहीं। कहा कि राजभर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। जिस समाज को अपने पूर्वजों का इतिहास नहीं पता हो वह समाज कभी विकास नहीं कर सकता। कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने वाले औवेसी से राजनीतिक समझौता ओमप्रकाश राजभर जैसे लोग करते हैं। विधायक सुनिता सिंह ने कहा की समाज के पिछडों तथा गरीबों के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार ने काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की राजा सुहेलदेव की वीरता के इतिहास को देखते हुए भाजपा ने राजभर समाज को जनपद एवं देश की राजनीति मे स्थापित किया है। इस मौके पर प्रेमसागर राजभर, मुराही राजभर, जयप्रकाश राजभर, नंदा राजभर, अवधेश राजभर मौजूद रहे। अध्यक्षता मुसाफिर राजभर एवं संचालन भाजयुमो काशी क्षेत्र अध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें