फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कृषि विज्ञान केंद्र को मिला प्रदेश स्तर का प्रतिष्ठित अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 36वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को लखनऊ में आयोजित किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज को ‘आउटस्टैंडिंग केवीके अवार्ड-2024’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्र के कृषि विस्तार में उत्कृष्ट उपलब्धियों और नवाचार के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने यह पुरस्कार केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ. विनोद कुमार सिंह को प्रदान किया गया। उन्होंने डॉ. सिंह द्वारा केवीके के क्रियाकलापों की प्रस्तुतिकरण की सराहना की। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों को वैज्ञानिक सोच और शोध आधारित खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डाॅ. एके सिंह, राज्य जैविक कृषि सलाहकार उद्यान दिनेश सिंह, डाॅ. एसके चौधरी आदि मौजूद थे। केवीके को यह सम्मान प्रदेश में प्रथम मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट (श्रीअन्न प्रसंस्करण इकाई) स्थापित करने और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार के लिए दिया गया है। केंद्र के अध्यक्ष एवं अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने इस सफलता के लिए केंद्र के सभी कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें