फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में चाकू से हमला, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोडउर गांव में बृहस्पतिवार की रात गोलू खरवार पर गांव के कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घायल युवक के पिता ने बताया कि गांव के एक परिवार से पहले भी अनबन हुआ था। जिस पर इससे पहले भी दो बार उस पर हमला हो चुका है। पूर्व के मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। उस घटना के बाद गोलू को मुुंबई भेज दिया गया था। वह गांव आया ही था कि रात में कुछ युवकों ने फिर से चाकू से हमला कर दिया।
मालूम हो कि गांव के रहने वाले एक नाई परिवार से गोलू की अदावत चल रही है। इसे लेकर पीछे दो बार हमला किया जा चुका है। बृहस्पतिवार की रात फिर चाकू से उसके पेट व सिर पर वार किया गया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में हलका दरोगा मंसाराम गुप्ता का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पूर्व में झगड़ा हो चुका है। जिसमें दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज है। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें