फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महासभा और भाकपा माले ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सवालों को लेकर जमानिया तहसील क्षेत्र के तियरी गांव में बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक सचिव मुराली वनवासी ने कहा कि ग्राम समाज की बंजर जमीन कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है। गरीबों के पास घुर तक रखने के लिए जमीन नहीं है। भूमिहीन दलित एवं गरीब एक रिहायशी झोपड़ी बनाकर गांव समाज की जमीन पर गुजर बसर कर रहे है तो उन्हें उजाड़ने की नोटिस भेज दी गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष लाकडाउन के दौरान प्रभावशाली लोगों ने गरीबों के घरों की जलनिकासी को रोक दिया था। आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पानी निकासी हुई। प्रशासन ने पक्की नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया लेकिन वर्ष भर बाद भी पक्की नाली नहीं बनी। अगर शीघ्र दलितों के घरों की जलनिकासी के लिए नाली निर्माण नहीं कराई गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर विजयी वनवासी, विनोद गुप्ता, रामू राम, श्यामप्यारी, बृजेश कुमार, अखिलेश कुशवाहा, शीतल, शिवकुमारी, दीनानाथ, कालिंदी, शीला देवी ने संबोधित किया। अध्यक्षता शेषबदन गुप्ता एवं संचालन मिथुन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें