फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किन्नर हत्याकांड...हत्यारे अजय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई, बीच बाजार में मारी थी चार गोली; जानें मामला

Mon, 21 Jul 2025 07:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

UP Crime News: गाजीपुर के नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ के समीप कपड़े की दुकान में बदमाशों ने गंगा किन्नर को गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए था। 
विज्ञापन
नंदगंज बाजार में जुटी भीड़ और किन्नर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर के नंदगंज थाना के स्थानीय कस्बा स्थित एक रेडिमेड की दुकान में दिनदहाड़े घुसकर हत्यारों ने छह माह पूर्व गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी अजय राम के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


क्षेत्र में किन्नरों के आपसी वर्चस्व को लेकर बीते 29 दिसंबर 2024 को स्थानीय कस्बा में स्थित एक रेडिमेड की दुकान के अंदर घुसकर हत्यारों ने बरहपुर निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी करंडा थाना के सबुआ निवासी अजय राम, नंदगंज थाना के हकीमपुर निवासी मिथिलेश यादव, भुड़कुड़ा कोतवाली के पारसपुर बुढ़ानपुर निवासी रानी किन्नर और वाराणसी के सिकरौल पोखरा निवासी राहुल चौहान उर्फ किशन उर्फ सूरज के अलावा दो किशोर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन जनवरी से 30 जनवरी के बीच में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारों के इस वारदात से नंदगंज बाजार में आम जनमानस व्यापारियों व बूढे एवं बच्चों भय व्याप्त हो गया था। शांति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया था। कस्बा में स्थित सभी दुकानें एवं स्कूल तथा कॉलेज पूरी तरह से प्रभावित हो गया था।

आम जनता में भय को समाप्त करने एवं सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए थाने की पुलिस फोर्स व जनपद की पुलिस फोर्स एवं पीएससी बल के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर अथक प्रयास किया गया। उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत हत्यारे अजय राम के रासुका की कार्रवाई की गई है। एसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि हत्यारोपी अजय राम के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में किन्नर की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार में बदमाशों ने एक फायर से खोल दी खोपड़ी; फोर्स तैनात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें