फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अगवा नाबालिग बच्ची 48 घंटे बाद मिली, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से दिनदहाड़े नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस ने अपहृत बच्ची को ढूंढ निकाला है। वहीं एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एक अगस्त की दोपहर थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रधान की बरेजी गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग मूक बधिर पुत्री के अपहरण की सूचना दी थी। आरोप था कि अपाची बाइक सवार दो युवक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से बच्ची को अपने साथ ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ईरज राजा ने तत्काल कई पुलिस टीमों का गठन कर स्वयं पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग शुरू कर दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच में मिले अहम सुराग के आधार पर सोमवार को मोहम्मदाबाद पुलिस ने सैदपुर क्षेत्र के एकावस पट्टी गांव में दबिश देकर रुकमा देवी (33) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृत बच्ची सकुशल बरामद कर ली गई। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत सामान्य है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से दर्ज प्राथमिकी में दो नई धाराओं को बढ़ा कर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें