फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोवा मंडी में खाद्य विभाग का छापा

Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार दुबे और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को शहर के खोवा मंडी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने मिठाई एवं खोवा की दूकानों से आठ नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रविवार को शहर के रौजा स्थित खोवा मंडी पहुंची। टीम में शामिल सदस्यों ने मंडी में स्थित खोवे की कई दूकानों की जांच की। इस दौरान संदेह पाए जाने पर तीन दूकानों से खोवा के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम जंगीपुर मंडी पहुंची।

वहां पर टीम ने व्यापारियों को मिलावटी सामान पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद टीम ने अंधऊ चट्टी, मोहनलाल का पोखरा और जमानिया मोड़ स्थित मिठाई की दूकानों की जांच की। जांच में कुछ दूकानों में खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट करा दिया गया। टीम ने पांच मिठाई की दूकानों से नमूने लिए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद ने बताया कि लिए गए सभी आठ नमूने को परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने आम जनता से खुले एवं रंग-बिरंगे खाद्य पदार्थों को न खरीदने की अपील की। अभियान से संबंधित क्षेत्रों के दूकानदारों में हड़कंप मची रही। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्र, मुकेश वर्मा तथा जनार्दन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें