फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो : बालक और बालिका वर्ग में सिगेंरा अव्वल

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजौरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता विपक्षी रेडर को ब्लॉक करतीं हैदरगं
विज्ञापन
मरदह। शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजौरा के खेल मैदान में परिषदीय विद्यालयों के बालक-बालिका बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की खो-खो व कब्बड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसमें ब्लाॅक के गांई, हैदरगंज, मरदह, सिगेंरा, इंदौर, सुलेमापुर देवकली, अविसहन, बीरबलपुर, नसरतपुर, पलिया, रानीपुर न्याय पंचायत के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का परचम लहराया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग खो-खो में सिगेंरा प्रथम, गांई द्वितीय, प्राथमिक बालक वर्ग खो खो सिगेंरा प्रथम, मरदह द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालिका खो-खो सिगेंरा प्रथम, इंदौर द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो सिगेंरा प्रथम, इंदौर द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में इंदौर प्रथम, मरदह द्वितीय, प्राथमिक बालक कब्बड्डी सिगेंरा प्रथम, बीरबलपुर द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालिका कबड्डी में हैदरगंज प्रथम, सिगेंरा द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी सिगेंरा प्रथम व बीरबलपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव, व्यायाम शिक्षक रामअधार यादव, अनुराग पटवा, अनिल कुमार, अमित राव, कुशेश्वर यादव, भगवान पटवा आदि मौजूद रहे।







यंग स्टार रेड ने एपीआरसी ब्लू को 100 रनों से हराया-गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के जीडीसीए मैदान पर आयोजित गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में रविवार को एपीआरसी ब्लू और यंग स्टार रेड के बीच मुकाबला खेला गया।मैच का टॉस जीतकर यंग स्टार रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार रेड की टीम मैच के 33.4 ओवर में 188 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए आयुष 55 और रुद्रा गौतम 46 ने रनों का योगदान दिया। वहीं, एपीआरसी ब्लू की तरफ से अस्मिता यादव 3, नैतिक यादव 3, अश्वनी कुशवाहा 2 और आर्यन यादव ने 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपीआरसी ब्लू की टीम 26.4 ओवर में मात्र 78 रनों पर ऑल आउट हो गयी। यंग स्टार के तरफ से कप्तान विवेक कुमार बिंद 3, शिवा 3, रुद्रा गौतम 2 और वीरभद्र राजभर ने 1 विकेट हासिल किया। मैच में स्मति राय व रोहित अंपायर तथा तनय और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें