छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर मनाई गई। इस दौरान जनेश्वर मिश्र को समाजवादी चिंतक बताते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान
हुई गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र खाटी समाजवादी थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर समाजवादी की चलती-फितरी पाठशाला थे। उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। जुल्म-ज्यादती के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। उनमें बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में
व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ विद्रोह की भावना रही। वे जात-पात और धर्म का भेदभाव नहीं मानते थे। उन्होेंने छुआछूत के विरुद्ध जीवन-पर्यन्त लड़ाई लड़ी और आंदोलन किया। इससे पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके
चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर समाजवादी आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विरेंद्र यादव, गुलाम कादिर राईनी, अरुण श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, पारस यादव, शमशेर आलम, जितेंद्र कुशवाहा,
अवधेश कुशवाहा, परशुराम बिंद, संजय बिंद, हरेंद्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
मुहम्मदाबाद में सपा की बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छोटी लोहिया के रूप में चर्चित मिश्र समाजवाद के सजग प्रहरी रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को
अपनी सेवा से ऊंचाई प्रदान की। इस दौरान साइकिल रैली को सफल बनाने पर विचार किया गया। सपा प्रभारी राजेश राय पप्पू ने कहा कि साइकल यात्रा 10 अगस्त को भांवरकोल व रेवतीपुर, तथा 11 अगस्त को मुहम्मदाबाद में
निकलेगी। बैठक में जवाहर सिंह यादव, अभय यादव, कमलेश राय, पीएन पाठक, नवीन राय, सर्वेश राय आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता रामधारी यादव व संचालन मनोज राय ने किया।