फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमस ने रखा 60 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Wed, 04 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाकपा (माले) की ओर से आयोजित जिलास्तरीय कैडर कन्वेंशन में सदस्यता नवीनीकरण के काम को पूरा करने के साथ ही पूरे जिले में खेमस के 60 हजार सदस्य 28 फरवरी तक अभियान चलाकर पूरा करने के संबंध में विचार किया गया। दिल्ली में आयोजित जन संसद को कामयाब बनाने के साथ ही 30-31 मई को लखनऊ में आयोजित पार्टी के विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन को पूरा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बुधवार को जिला कार्यालय पर हुए कन्वेंशन में पोलित ब्यूरो सदस्य राज्य सचिव रामजी राय ने कहा कि मोदी राज में देश में बढ़ रहे कारपोरेट साम्प्रदायिक कदमों पर रोक लगानी है तो ऊपर से नीचे तक पार्टी का विस्तार तथा संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने तथा महंगाई, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी का काम किया है।

राज्य सचिव ने कहा कि उद्योग धंधों में उत्पादन गिर रहा है। श्रम कानूनों में संशोधन का अध्यादेश लाकर उनको प्रद्यत अधिकारों का गला घोंट देना चाहती है। इसलिए नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन


पेटेंट कानूनों में संशोधन के जरिए अमेरिका को जीवन उपयोगी दवाओं की कीमतें बढ़ाकर दवा बेेचने की खुली छूट सरकार दे रही है। अपनी वादाखिलाफी छिपाने के लिए जात-पात, धर्मांतरण, लव जेहाद, घर वापसी की बात कह साम्प्रदायिक उन्माद बढ़ा रही है। ऐसे में दलित-गरीब की बात करने वाली बसपा चुप है।

 कहा कि भाकपा (माले) सरकार के जनविरोधी कदमों के खिलाफ जनाभियान चला रही है। पार्टी दिल्ली में जनसंसद लगाकर केंद्र सरकार का भंडाफोड़ करेगी। कैडर कन्वेंशन में योगेंद्र भारती, लालजी बनवासी, किशन कुमार, संजय भारती, कन्हैया बिंद, रामअवध बिंद, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, प्रमोद बिंद, बुच्चीलाल, विजयी, नंदकिशोर बिंद, कमलाकर राम, आजाद  आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ईश्वरी प्रसाद, हरिवंशी राम, राजेश बनवासी और नंदकिशोर बिंद के चार सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने तथा संचालन जिला सचिव रामप्यारे राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें