ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर कर्मनाशा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी भारी वाहन बेरोक-टोक गुजर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना का बोर्ड भी लगाया गया है। फिर भी भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लग रहा है।
भारी वाहनों के गुजरने पर पुल के स्लैब में तेज कंपन हो रही है। सुरक्षा देखते हुए पुल से बड़े एवं ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुल से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। आदेश में पुल की जर्जर हालत को देखते हुए हल्के वाहनों को मध्यम गति से चलाने की बात कही गई थी।
लोकनिर्माण विभाग खंड-प्रथम के जेई शाहनवाज अहमद ने बताया कि राज्य सेतु निगम की रिपोर्ट पर कर्मनाशा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना बोर्ड लगाया गया है। भारी वाहनों पर रोक लगाने का काम प्रशासन का है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है।