फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान का अनुपालन कराना मेरी नैतिक जिम्मेंदारी- कलराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर/औड़िहार। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रहित के लिए सामाजिक संतुलन बनाए रखना, कर्तव्य से विमुख न होना और कार्य क्षेत्र में राजनीतिक मतभेद के बावजूद सबको साथ लेकर चलने वाला ही महान व्यक्ति होता है। राज्यपाल के रूप में संविधान का अनुपालन कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। वह सैदपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। साथ आए केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र पांडेय का भी जनपदवासियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन पत्र पढ़ते हुए यशवीर सिंह ने कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र पहले भी संघ के थे और आज भी हैं और आग भी रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं, बल्कि सैदपुर क्षेत्र की जनता का अभिनंदन है। इसी जनता के आशीर्वाद से मुझे मुकाम हासिल करने में सफलता मिली। अपने स्वागत से अभिभूत महामहिम ने कहा कि अपनी धरती पर मैं कोई बनावटी भाषा बोलने के बजाए हृदय की बात बोल रहा हूं। बड़ों से मिले संस्कार को आत्मसात कर अपनी पहचान बनाई। कठिनाइयों के बीच रहकर संघर्ष किया। पौराणिक गाथाओं से सीख लेते हुए देश और समाज सेवा का व्रत लिया। उन्होंने प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री के कार्यकाल के दौरान बनाए गए महत्वपूर्ण पुलों एवं सड़कों का भी उल्लेख कर पूर्वांचल के विकास में योगदान की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें