फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पद के लिए कालीचरण ने सिद्धांतों से नहीं किया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। पूर्व शिक्षा मंत्री कालीचरण यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को समता महाविद्यालय के सभागार में स्मृति यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि बाबूजी की पहचान निष्पक्षता, निर्भीकता, कर्मठता तथा समाजसेवी के रूप में रही है। जबकि आज के राजनीतिज्ञों में इन चीजों का अभाव है। उन्होंने राजनीतिक पद के लिए कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक एवं उनके सुपुत्र सभाजीत यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गरीब परिवार के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष करते रहे। उसी का नतीजा रहा कि शिक्षक होने के साथ ही डा. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में भी उतरे और प्रदेश के शिक्षा मंत्री बनकर समाज की सेवा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए रामजी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राएं अलका, अंजनी, मोनिका, सबीना, प्रतीक्षा और गीता ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सुशील रावत और राहुल ने श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया। अंत में गरीबों को कंबल वितरित किया गया। महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी डा. विजय यादव, पूर्व प्राचार्य डा. कमलेश यादव, डा. चौथी यादव, डा. विंध्याचल यादव, दीनदयाल जायसवाल, प्रधानाचार्य हरिनारायण यादव, रामधनी शर्मा, रामअवतार यादव, राजेंद्र यादव, हरिनारायण यादव एडवोकेट, डा. सुरेंद्र यादव उपस्थित थे। संचालन पीयूष वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें