फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी महोत्सव में दिखे भांति-भांति के राधा-कृष्ण

Sun, 13 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलफेयर क्लब की तरफ से कजरी महोत्सव का आयोजन रविवार को गौरीशंकर पब्लिक स्कूल तुलसी सागर में किया गया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक वेशभूषा धारण कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए टीमों ने मैया यशोदा, ये तेरा कन्हैया तथा मोहे चुनरी मंगा दे मोती झील से गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तृतीय चरण में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें न्यू होराइजन एकेडमी के आयूश श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहे। सांत्वना स्थान के लिए न्यू होराइन की मयूरितीका, हरिओम, संत करीब स्कूल की पलक बानो, गौरीशंकर स्कूल के कार्तिक तथा संत कबीर स्कूल के साजिद का चयन किया गया।
विज्ञापन


 सोनाली, हिमांशु राय, सार्थक शर्मा, दिव्यांशी, अनन्या, अंजली, आकृति, अदिती, संजीत, मुस्कान का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीराम तिवारी, पवन पांडेय तथा मीना पांडेय ने निभाई। विजयी प्रतिभागियों को क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा तथा राजेश्वर सिंह ने शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें