शहर के ओपियम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय विद्यालय के खेल परिसर में रविवार को न्याय पालिका एकादश की टीम और ओपियम फैक्ट्री के अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। न्याय पालिका एकादश की टीम ने ओपियम फैक्ट्री की टीम को 59 रनों से हरा दिया। ओपियम फैक्ट्री की टीम के लिए शानदार अर्धशतक लगाने वाले अनिल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर न्याय पालिका एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्याय पालिका एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम के लिए अमित यादव ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय और उपकप्तान प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओपियम फैक्ट्री की टीम अनिल कुमार के शानदार अर्धशतक के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। न्याय पालिका की टीम की ओर से चंदन और अमित कुमार ने लगातार दो गेंदों पर दो-दो विकेट लिए। अर्धशतक लगाने वाले अनिल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की विजेता ट्रॉफी न्याय पालिका एकादश के कप्तान जनपद न्यायाधीश और उप कप्तान प्रथम अपर जिला जज ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ उठाई।
न्याय पालिका की टीम में ऋषभ, विवेक यादव, संदेश पासवान, अनंत कुमार, अमित यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, विजेंद्रर, चंदन, अमित कुमार भी शामिल रहे। वहीं, ओपियम फैक्ट्री की टीम में कप्तान महाप्रबंधक आईआरएस दौलत कुमार, उप कप्तान प्रबंधक आशीष कुमार, सहायक श्रमायुक्त संजय कुमार यादव, राजेश कुमार, प्रवीण राय, विकास, चंदन, अनिल कुमार, एसके सिंह, तपन शर्मा आदि शामिल रहे।