फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान को लेकर युवाओं में जोश, 71 ने किया महादान

Wed, 26 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय के रक्तकोष भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए बुधवार को बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। कुल 145 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें 71 लोगों ने रक्तदान कर कारगलि के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  इस शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश जीके पांडेय तथा जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से ‘लहू देश के लिए’  रक्तदान शिविर में खराब मौसम के बावजूद महादानियों में जज्बा और जोश देेखने को मिला। सुबह से ही रक्तदान करने के लिए लोग जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। रक्तदान को लेकर जहां युवाओं में  जोश दिखाई दिया, वहीं महिला-पुरुषों का जज्बा देखते ही बन रहा था। रक्तकोष विभाग के कर्मचारियों की ओर से निर्धारित औपचारिकता पूरी करने के बाद दिन के ढाई बजे तक कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया।

शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के चेहरे पर इस महादान में हिस्सा लेने की खुशी साफ झलक रही थी। उद्घाटन के समय जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन प्रसाद, एसीएमओ डा. आरके सिन्हा, महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डा. विनीता जायसवाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी, गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्र, कर्मचारी नेता सुभाष सिंह, मिश्रीलाल, प्रमोद उपाध्याय, अशोक सिंह, विरेंद्र यादव, मुकेश, चंद्रिका, जमुना, नरेंद्र सिंह, जहांगीर, चंद्रप्रभा सिंह, माया सिंह, अनिल सिंह, युवा सपा नेता तहसीन अहमद, मनोज सिंह, देवेश सिंह, नेपाली सिंह, मनोज यादव, साकेत सिंह, बृजेश, प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर, विकास राय, विनय वर्मा, अंकित सिंह, अनिल वर्मा, अतिश वर्मा, जय सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा तथा आभार अमर उजाला परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें