गाजीपुर। नगर का सर्वांगीण विकास कराना और नगर वासियों की जल, सफ़ाई और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराना ही नगर पालिका का परम ध्येय है। इसके लिए नगर पालिका परिषद गाजीपुर पूर्ण रूपेण समर्पित है। यह बातें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मंगलवार की देर शाम शहर के नवाबगंज में आरओ वाटर प्लांट को स्थानीय जनता को समर्पित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल जनता का अधिकार है। इसके लिए हम पूरी तरह प्रयासरत हैं। जिला न्यायालय में दीवानी और कलेक्ट्रेट कंपाउंड में आने वाले अधिवक्ता बंधुओं और आमजन के लिए आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण कर दिया गया है। शहर के चीतनाथ के साथ गोराबाजार, मिश्रबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, गोइजीतर और लंका बस स्टैंड के पास आरओ वाटर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के विकास में बाधक बने पूर्व विधायक को आड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि अपने चहेते ठेकेदारों को खुश करने के लिए नगर पालिका की ओर से जारी टेंडरों को शासन सत्ता का प्रभाव दिखाते हुए निरस्त करा दिया। इसका विरोध करने पर दो बार पावर सीज कराया। पीडब्ल्यूडी के द्वारा 215 निर्माण कार्यो का टेंडर निकाले जाने के बाद उनमें से मात्र 44 जगह पर काम प्रारंभ हुआ उसमें भी मात्र दो या तीन कार्य पूरे हुए बाकी निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। इस अवसर पर योगेश सिंह, भाजपा के नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, जलकल विभाग की जेई पूजा सिंह, शिवम मिश्रा, सभासद संजय वर्मा, रवि केशरी, अजय कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश जायसवाल, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, ज्ञानप्रकाश, सुरेश गुप्ता, लालजी गुप्ता, राधेश्याम अग्रहरी, पिंटू अग्रहरी, राजू गुप्ता, शंकर जायसवाल, अनिल वर्मा, डिंपल वर्मा, बंगाली वर्मा, सनी गुप्ता, संदीप गुप्ता, अभिषेक सौंडिक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन नगर पालिका परिषद के टीआई अभिषेक सिंह ने किया।