फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे आगे रहा जितेंद्र का चेतक

Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर पर गहमर के कामाख्या धाम पर चेतक प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी घुड़सवार।
विज्ञापन
कामाख्या धाम के मेले में इस वर्ष भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी घोड़ों का नाम चेतक रखा गया था। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें देवरिया का चेतक सबसे आगे रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के पहले चरण में तीन-तीन चक्कर घोडों को लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों को दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाना था। अंतिम चरण में नौ चेतक पहुंचे। इसमें प्रथम स्थान पर देवरिया के जितेंद्र सिंह, दूसरे स्थान पर चौसा (बिहार) के मधु सिंह का चेतक तथा तीसरे स्थान पर जमानिया गाजीपुर के लड्डन मियां का चेतक रहा। बेस्ट पुरस्कार महेशपुर के अजीम खां  को मिला। वंशनारायण यादव दिलदारनगर के चेतक ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को पूर्व पर्यटन मंत्री ने पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घुड़सवारों ने अपने घोड़ों से घुड़सवारी की कला प्रदर्शित कर पुराने जमाने की याद ताजा करा दी।


मन्नू सिह, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह धनजी, अनिल यादव, अशोक सिंह,  हेराम सिंह, पूर्व प्रमुख नसीम खां, मुन्ना सिंह, धनपाल यादव, पूर्व प्रमुख  अब्दुल कलाम, पूर्व प्रमुख मारकंडे़य सिह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमकार  यादव, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, सब्बू खां, दुर्गा चौरसिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें