फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
गहमर के कामाख्या धाम पर दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्वालुओं की भीड़।
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को जिले में आस्था की बयार बही। एक तरफ जहां घरों में हवन-पूजन हुआ, वहीं देवी मंदिरों में पूरे दिन मां का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन


 शहर के हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला मंदिर, मिश्र बाजार स्थित मां काली मंदिर, महुआबाद स्थित दुर्गा मंदिर, सिद्धेश्वरनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, रौजा जलनिगम कालोनी स्थित मां शीतला मंदिर, बूढ़ा महादेवा स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां शेरावाली के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। गहमर संवाददाता के अनुसार करहिया स्थित प्रसिद्ध देवी मां कामाख्या धाम में भीड़ का आलम यह था लम्बे-चौड़े परिसर में जिधर भी नजर जा रही थी, मां के दिवाने की दिखाई दे रहे थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर स्थित भगवती मां के दरबार में अंतिम दिन सैकड़ों भक्तों ने मां के सामने मत्था टेका। करीमुद्दीनपुर-दुबिहा संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां की आराधना की।

दिलदारनगर, बहादुरगंज और जखनिया संवाददाता के अनुसार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम में स्थापित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। मतसा-जमानिया आैर सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील के पीछे स्थित काली मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों भीड़ उमड़ी। सादात संवाददाता के अनुसार माहपुर गांव में स्थित अतिप्राचीन मां काली मंदिर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में स्थित मनोकामना देवी,  शहनिंदा स्थित काली माई मंदिर और अमवा की सती माई धाम पर सैकड़ों भक्त पहुंचे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार हुसेनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी के मंदिर में भक्त जुटे रहे। इसके अलावा दुल्लहपुर, करंडा, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, भांवरकोल, कासिमाबाद, सेवराई, भीमापार, नंदगंज के देवी मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। सिधागरघाटः दुर्गा स्थान में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को आयोजित मेले में क्षेत्र के कई गांवों के लोग पहुंचे थे। श्री दुर्गा कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि विगत पचास वर्षों से चली आ रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें