फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर मां-बेटी सहित तीन की मौत

Wed, 27 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्र में मंगलवार को आग से झुलसकर मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के चांदपुर नई बस्ती निवासी बलिराम पाल रोज की तरह आज खाना खाकर किसी काम से तहसील चला गया। घर में उसकी पत्नी लाली देवी (40) एवं पुत्री सावित्री (21) तथा बलिराम की वृद्ध मां मौजूद थीं।

आसपास के लोगों ने दिन में साढ़े 11 बजे के करीब अचानक मकान से धुआं निकलता देखे तो वह वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाने लगे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों की आवाज पर बलिराम की वृद्ध मां ने किसी तरह दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने पर लोग अंदर गए तो देखा कि धुआं छत से निकल रहा है। लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि लाली और सावित्री आग से गंभीर रूप से झुलस गई हैं। लोगों ने किसी तरह आग बुझाया लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलतेे ही उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप, प्रभारी निरीक्षक राम सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतका लाली के पति बलिराम ने बताया कि बिजली आनेे पर अक्सर उसकी पुत्री तार जोड़ती थी। इसी क्रम में तार जोड़ने पर शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इस घटना में सावित्री को बचाने में लाली की भी झुलसने से मौत हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मां-बेटी की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

उधर, बलिया जिले के बसुकिया गांव की रहने वाली पूनम पांडेय की शादी रेवतीपुर थाना क्षेत्र के विश्वंभर पांडेय पट्टी निवासी अवधेश पांडेय के साथ वर्ष 1997 में हुई थी। अवधेश दिलदारनगर के एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। मंगलवार को पूनम संदिग्ध अवस्था में झुलस गई। मृतका के भाई दिनेश तिवारी का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने दबाव डालकर दूसरी तहरीर लिखवाई है जबकि प्रभारी थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने जलकर आत्महत्या की है। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने कहा कि पीड़ित की ओर से अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें