फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों ने चढ़ाई आस्तीन

Wed, 27 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सराफा आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में पिछले दिनों 40 दिन तक हड़ताल करने के बाद सार्थक परिणाम नहीं निकलने पर ज्वेलरी निर्माताओं और विक्रेताओं ने अपनी आस्तीन फिर से चढ़ानी शुरू कर दी है। सोमवार की देर रात चीतनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एक्साइज ड्यूटी के रोल बैक होने तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन के महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि देश के सभी महानगरों में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को हड़ताल पर जाने का निर्णय ज्वेलरी बुलियन एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने लिया है। इस दौरान अगर तीन दिन के अंदर केंद्र सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो छोटे शहरों और कस्बे के सर्राफा व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

कहा कि एक्साइज ड्यूटी से डर नहीं है बल्कि एक्साइज इंसपेक्टर का भय व्यापारियों को सता रहा है। इसलिए सभी स्वर्ण कारोबारी इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं। उपाध्यक्ष संजय अग्रहरी ने कहा कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी के बारे में सहीं जानकारी सर्राफा व्यापारियों को नहीं दे रही है और गुुमराह करने का काम कर रही है। इसके चलते सर्राफा व्यापारी एवं स्वर्ण कारीगर आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उत्पाद शुल्क के विरोध की आगे की रणनीति बनाए जाने के लिए सभा का आयोजन किया गया है। सभी सर्राफा व्यापारियों से विचार-विमर्श करके आंदोलन को मूर्त रूप दे दिया जाएगा। कहा कि सराफा व्यापारी और स्वर्ण कारीगर 30 अप्रैल तक अपनी दूकान को बंद नहीं करेंगे। इस अवसर पर अनूप वर्मा, विजय वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, राम हौसला वर्मा, मनजीत वर्मा, जवाहर लाल वर्मा, गुलाब चंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, शंभू वर्मा, वीरू वर्मा, अनिल वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें