फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झांसी की शानदार जीत, वाराणसी व बीएचयू का मैच हुआ ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। 29वें अखिल भारतीय मेघबरन सिंह-ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने एनईआर गोरखपुर को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और बीएचयू वाराणसी के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, जबकि तीसरे मैच में आर्मी ग्रीन जालंधर ने हॉकी अकादमी मिर्जापुर को 12-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे पूल सी के अंतर्गत खेले गए मैच संख्या-3 में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। 11वें मिनट में अंकित पटेल ने फील्ड गोल कर बढ़त दिलाई। 22वें मिनट में राहुल पटेल ने दूसरा गोल दागा। 27वें मिनट में एनईआर गोरखपुर को मिले पेनल्टी कार्नर पर ओंकार पटेल ने गोल कर स्कोर 2-1 किया। इसके बाद 43वें मिनट में विकास गुप्ता और 52वें मिनट में विवेक यादव ने गोल कर झांसी की 4-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।
दोपहर 12 बजे पूल बी में खेले गए मैच संख्या-4 में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और बीएचयू वाराणसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 5वें मिनट में बीएचयू को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर लक्ष्य यादव ने गोल किया। 25वें मिनट में वैभव यादव ने फील्ड गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने शानदार वापसी की। 49वें मिनट में अश्वनी पटेल और 54वें मिनट में मोहित यादव के गोल से मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे पूल ए के अंतर्गत खेले गए मैच संख्या-5 में आर्मी ग्रीन जालंधर ने हॉकी अकादमी मिर्जापुर के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जालंधर की ओर से गौरव भगतानी ने दो गोल किए। हसरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, रमणदीप सिंह, सुमीतपाल सिंह (पेनल्टी स्ट्रोक), दीपक कुमार और मनीष राजभर (पेनल्टी कॉर्नर) ने गोल दागे। मिर्जापुर की ओर से देव ने एकमात्र सांत्वना गोल किया। मुकाबला आर्मी ग्रीन जालंधर ने 12-1 से अपने नाम किया। टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ियों के जोश और तकनीकी खेल ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इसके पूर्व पहले मैच का मुख्य अतिथि इंडियन एयर फोर्स के पूर्व कोच योगेश सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। इस दौरान स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह मौजूद रहे। तीसरे मैच का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने किया। उनके साथ स्टेडियम के निदेशक व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह व खेल सचिव मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें