फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा और किराने की दूकानों में चोरी

Mon, 04 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौना बाजार में शनिवार की रात चोर सराफा और किराना की दो दूकानों का ताला तोड़कर हजारों के जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की इन घटनाओं को लेकर व्यापारियों में दहशत है। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


सैदपुर निवासी राजीव वर्मा की आभूषण की दूकान सिधौना बाजार में है। शनिवार की देर शाम दूकान बंद कर राजीव घर गए थे। इसी दौरान रात में चोर दीवाल फांद कर चोर कटरा में घुसे और कटरे के गेट का चैनल का ताला तोड़कर अंदर चले गए। चोर राजीव की सराफा की दूकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए और चांदी और सोने के जेवर समेट ले गए।

सराफा की दूकान के बगल में स्थित सिधौना निवासी साहब यादव की किराना की दूकान में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये का तेल, साबुन समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं समेट लिया और चलते बने।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जब दूकानदार अपने दूकानों पर पहुंचे तो दूकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखा। सराफा की दूकान में सेंध लगाई गई थी। चोरी की घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दे दी। एक ही रात चोरी की दो घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। 
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि गश्त नहीं होने से चोर घटनाओं को अंजाम देते चले जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें