फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंद घर का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी सहित आठ लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के हरीकरनपुर गांव में मंगलवार की रात एक बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये नकदी और आठ लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

हरीकरनपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव एक मई को अपने पुत्र के पास नोएडा सपरिवार गए थे। रात में चोर गेट और दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे और पूरा घर खंगाल डाला। आलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकदी सहित करीब आठ लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बारा कृष उपाध्याय ने घटना की जांच- पड़ताल की। सुरेंद्र यादव ने फोन पर बताया कि उनके छोटे पुत्र अभिषेक यादव की तबियत खराब है। इलाज के लिए बड़े पुत्र आशुतोष यादव के पास एक मई को सपरिवार नोएडा आए हैं। बड़ा पुत्र आशुतोष नोएडा में ही नौकरी करता है। आशुतोष की शादी बीते फरवरी में ही हुई थी। घर में बहु के जेवरात सहित 15 हजार रुपये नगद रखे थे, जिसे चोर उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में वह नोएडा से घर के लिए लौट गए। भाजपा नेता शिवानंद पांडेय ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। इस संबंध में गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। घर के लोग नोएडा में हैं। जांच की जा रही है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें