फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंद घर से गहने चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में बंद मकान से चोरों ने तीन दिन पूर्व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। सोमवार की देर शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी मोहम्मद वसीम खां सीतापुर जिले में जल निगम में जेई हैं। बारा स्थित घर में उनके माता-पिता रहते हैं। शनिवार को वह घर में ताला बंद कर लखनऊ स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में इलाज के लिए गए थे और चाबी उन्होंने अपने पड़ोसी को दी थी। वसीम को चोरी की घटना की जानकारी रविवार की सुबह फोन से मिली।
सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मी घर का दरवाजा बंद होने से अंदर नहीं जा सके। सोमवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर से सोने के लाखों रुपये के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पड़ोसी से कड़ाई से पूछताछ भी की गई। चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें