फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मंदिर से उड़ाया हजार रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के लौलहां गांव के सिवान में स्थित काली मंदिर के दरवाजे की लोहे की जंजीर काटकर चोर बृहस्पतिवार की रात गर्भगृह से हजारों रुपये के आभूषण और दो पीतल के घंटे उठा ले गए। शुक्रवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस नियंत्रण करने में विफल हो चुकी है। चोरों के हौसले जहां बुलंद हैं, वहीं पुलिस की निष्क्रियता ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। देर रात चोरों ने मंदिर के दरवाजे पर लगे लोहे की जंजीर को काट दिया और गर्भगृह में घुसकर सोने के आभूषण, ताबा और पीतल के बर्तन के अलावा घंटा पर हाथ साफ कर दिए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें