फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित हो जीप पलटी, यात्री घायल

Mon, 25 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करंडा थाना क्षत्र के रमजनपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी जीप सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे ें दर्जन भर यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


शहर के लंका स्थित स्टैंड से जीप सवारी लेकर बड़सरा जा रही थी। बताते हैं कि जीप में अधिक सवारी होने के कारण रमजनपुर के पास उसका टायर अचानक बर्स्ट हो गया।  जिससे जीप अनियंत्रित हो सड़क किनारे खाई में पलट गई। जीप पलटते ही उसमें सवार यात्री और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।

यह देख आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए और जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों में दीनापुर गांव के अजय शंकर सिंह, मुहरमी देवी, जहाना बेगम, सुमन, कृष्णा, रीता, रेनू गुप्ता, मुस्कान, अंशिका तथा महबलपुर गांव के गुंजन एवं अनीता को समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें