खानपुर थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अनौनी पर तैनात सहायक अभियंता अजय कुमार सिन्हा ने उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी के खिलाफ मंगलवार को 25 केवीए ट्रांसफार्मर के चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
जेई ने पुलिस को बताया हरिहरपुर गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर अपने ही पावर हाउस पर तैनात संविदा लाइनमैन रात में ट्रांसफार्मर को बीते 12 अक्टूबर की रात में खोलकर ट्रैक्टर लेकर बेचने जा रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो वहीं छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। जेई ने बताया कि संविदा कर्मी रवि किशन निवासी लाढ़ा और ट्रैक्टर चालक अभिषेक उर्फ मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया जेई द्वारा नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।