फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा-नौ में दाखिले के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नौ की पार्श्व प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। सात सीटों के लिए होने वाली दाखिले की इस जंग में 860 विद्यार्थी भाग लेंगे। एक पाली में होने वाली परीक्षा के लिए एमजेआरपी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जा चुकी है। बीते जनवरी माह की आठ तारीख को संपन्न परीक्षा में जिले के सभी 16 विकास खंडों के 37 सौ से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। उसके बाद अब विद्यालय की ओर से कक्षा नौ की पार्श्व प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। सात सीटों के लिए हो रही परीक्षा के लिए 860 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 671 बालक एवं 189 बालिकाएं हैं। एक पाली में सुबह दस से दिन में साढ़े बारह बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए एमजेआरपी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। इसको सकुशल संपन्न कराने और इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि पार्श्व प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें