फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद खुला जंगीपुर बाजार, दिखी चहल-पहल

Mon, 14 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनमसस्याओं को लेकर हुए जंगीपुर कांड के विरोध में पिछले चार दिनों से बंद रहा जंगीपुर बाजार पांचवें दिन सोमवार को खुला। इस दौरान जहां सड़कों पर रौनक और चहल-पहल  दिखी तो वहीं लोगों ने दूकानों से खरीदारी की। हालांकि इस दौरान लोग घटनाओं की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों की तरफ से दूकानें खोलने का फैसला प्रशासन की तरफ से बार-बार आग्रह करने पर किया गया है। मालूम हो कि 15 अगस्त को जनसमस्याओं को लेकर चल रहे अनशन के दौरान पुलिस ने जबरदस्ती अनशन समाप्त करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और क्षेत्रीय लोगों के बीच बवाल हो गया था। इस घटना में पुलिस ने छात्र नेता विवेकानंद पांडेय, शिक्षक डा. ओपी सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों की जमकर पिटाई की थी।

छात्रनेता सहित दस लोगों के ऊपर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने के विरोध में बाजार के व्यापारियों ने कार्रवाई वापस लेने की मांग को लेकर मांग पूरा होने तक बाजार बंद रखने का ऐलान कर दिया था। व्यापारियों के इस निर्णय से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे। प्रशासन लगातार व्यापारियों को मनाने की कोशिश करता रहा लेकिन व्यापारी अपनी मांग पर अड़े थे। प्रशासन के लाख समझाने के बाद सोमवार को व्यापारियों ने दूकानें खोलने का निर्णय लिया। चार दिनों की बंदी के बाद बाजार खुलते ही सड़क पर लोगों की रौनक दिखाई देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें