फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान गाजीपुर के तीरंदाजों का दबदबा

Mon, 14 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं में तीरंदाजों ने अपना जौहर दिखाया। इन मुकाबलों में मेजबान गाजीपुर के तीरंदाजों का दबदबा रहा। खेलप्रेमियों ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बनाए रखा।
विज्ञापन


मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड पुरुष में बागपत के आकाश राणा पहले, गाजीपुर के लक्ष्मण यादव दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मेजबान गाजीपुर की अंजली प्रथम, निशा मौर्य द्वितीय तथा लखनऊ की आरुषी को तृतीय स्थान मिला। रिकर्व विदेशी धनुष प्रतियोगिता में सोनभद्र के इंद्र कुमार पहले, गुरुकुल मेरठ के सब्य साची दूसरे तथा गाजीपुर के विकास तिवारी को तीसरा स्थान मिला। पुरुषों और महिलाओं की टीम स्पर्धा में गाजीपुर के तीरंदाजों ने अपना वर्चस्व साबित किया। पुरुष वर्ग में गाजीपुर प्रथम, बागपत द्वितीय और मुजफ्फरनगर तृतीय तथा महिला वर्ग में गाजीपुर को पहला और मेरठ को दूसरा स्थान मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में डा. मुकेश सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दूबे, क्रीडा अधिकारी दिव्या वर्मा, मौसमी साहू, सुदामा राम सहित कई गणमान्य लोग उपिस्थित थे। अंत में आयोजक अंतराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दूबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले कड़ी धूप के बीच हुई र्स्पधाओं में युवा खिलाड़ियों ने मुकाबलों में गजब का उत्साह दिखाते हुए जमकर निशाने साधे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें