फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगीपुर के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 18 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मतगण्‍ाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को कराई जाएगी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित सभागार में गणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतों की गिनती  सुबह आठ बजे से शुरू होगी। एक घंटे के बाद रुझान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल पर किसी गैर को जाने की इजाजत  नहीं होगी। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि मतगणना की शुरुआत में पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती होगी। इसके बाद इलेक्ट्रानिक में दर्ज वोट गिने जाएंगे। मतगणना स्थल पर जाने  के लिए उम्मीदवार और उनके एजेंट सहित मीडिया कर्मियों को पीजी कॉलेज के पश्चिमी गेट  से प्रवेश मिलेगा।

मतगणना स्थल पर उम्मीदवार, एजेंट को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत  नहीं होगी। यहां तक कि वह अंदर पान मसाला, खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ भी नहीं ले  जाएंगे। उम्मीदवारों के एजेंटों को निर्धारित टेबल पर ही बैठना होगा। गणना के लिए  वह पेपर, पेन, कैलकुलेटर अपने पास रख सकते हैं।
विज्ञापन


गणना के लिए 14 टेबल लगेंगे। पहले  टेबल पर 24 राउंड की गणना होगी। शेष टेबल पर 23 राउंड गणना चलेगी। जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा सेय् किसमती देवी, भाजपा से रमेश सिंह, कांग्रेस से शैलेश सिंह, भासपा से दिनेश मौर्या, निर्दल प्रत्याशियों में सत्यदेव यादव, विजय नारायण  चौहान, नंदलाल राम के भाग्य का फैसला आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें