फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंचेगा जनचेतना रथ, होंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 जागरूकता एवं टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर करने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद के पास से जन चेतना रथ को सदर विधायक डा. संगीता बलवंत एवं नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक सप्ताह तक यह रथ गांव-गांव पहुंचकर आमजन को जागरूक करने का काम करेगा। इस मौके पर पोस्टर एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क एवं दो गज की दूरी जरूरी है। सूचना प्रसारण मंत्रालय का यह जागरूकता रथ आमजन को न केवल कोविड-19 के बारे में जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें स्वच्छता, सफाई आदि का संदेश देते हुए कोविड-19 से बचाव का रास्ता भी दिखाएगा।
नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने और टीकाकरण को यह जागरूकता अभियान केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि कोरोना से बचाव के बताए जा रहे नियमों का अभी भी कड़ाई से पालन करें, साथ ही यह भी समझना है कि कोविड-19 की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अंधविश्वास और भ्रांतियां आवश्यक सूचनाओं और जानकारियों के अभाव में ही फैलती हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अवधेश बलवंत, सहायक सूचना अधिकारी राकेश कुमार, श्रीराम राय कमलेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें