फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर बाजार में हुई नाई की हत्या के बाद सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते एसडीएम और सीओ - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी सैलून संचालक की बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या किए जाने से नाराज लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर मार्ग को जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर बाजार निवासी संजय प्रजापति उर्फ बेचू (32) की बाजार में ही सैलून की दुकान है। रात में करीब सवा आठ बजे वह दुकान में बैठा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गए थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे थे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग को जाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन आक्रोशित लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशा राम वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चंद्रप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख का मुआवजा शासन से दिलवाने एवं एक सप्ताह के अंदर बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर साढ़े तीन घंटा बाद साढ़े 11 बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता रामअवतार प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। बदमाशों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें