फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 गांवों में ही 90% पूरा हुआ जल जीवन मिशन, बाकी की स्थिति क्या है?: अफजाल

विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में दिशा की बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण। स्रोत- सूुचना विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सोमवार को जिले की कई प्रमुख योजनाओं और विभागों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई। कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब में सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जब विभाग जल जीवन मिशन के तहत 85 गांवों में ही 90 फीसदी काम पूरा होने का दावा कर रहा है तो बाकी गांवों में क्या स्थिति है।
विज्ञापन

बैठक में जल जीवन मिशन, बिजली निगम, सड़क निर्माण और पेंशन योजनाओं की खामियां प्रमुखता से उठीं। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई, जबकि सांसद ने कई विभागों को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया।
बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति पर सदन ने असंतोष व्यक्त किया। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जिले में हजारों करोड़ रुपये की योजना के बावजूद अधिकांश गांवों में कार्य अधूरे हैं। सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं और पेयजल आपूर्ति अब भी कई क्षेत्रों में सपना बनी है।
विज्ञापन

बैठक में विधायक जयकिशुन साहू, बेदीराम, डॉ. वीरेन्द्र यादव, अंकित भारती, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों ने भी सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, नहर और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें