गाजीपुर। एक पखवारा पहले मानसून ने दस्तक दी और रूक-रूक कर बरसात का क्रम जारी रहा। सावन की पहली सोमवार को सायंकाल शुरू हुई झमाझम बारिश ने चारों ओर जल ही जल कर दिया है। दोपहर से ही आसमान में बादल छाए रहे और कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। इससे भले ही किसानों की बाछें खिल उठी हों, लेकिन जलजमाव व कीचड़ पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर शहरीय क्षेत्रों में हुए कींचकांच व जलजमाव से लोगों को दुश्वारी भी झेलनी पड़ रही है। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। कई सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों का आवागमन मुश्किल में पड़ गया है।
सोमवार को शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश से चारों तरफ पानी नजर आने लगा। निचले इलाकों में लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है। इस दौरान लोग घरों में दुबके रहे। कुछ मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोग कीचड़ युक्त रास्तों पर आवागमन करने को मजबूर हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार को शाम से ही बारिश हो रही है। यह पानी शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। वजह यह है कि बारिश से पहले जिम्मेदारों ने नाली और नालों की पूरी तरह सफाई नहीं कराई थी। इसके चलते बारिश हुई तो कई नाले- नालियां जाम हो गए। नाले चोक होने से पानी आम रास्ते पर बहने लगा। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते यह पानी घरों तक पहुंच गया है। हालांकि ग्रामीण इलाके में कच्चे मकानों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। जबकि कुछ जगह कीचड़ युक्त मार्ग पर लोगों को आना- जाना पड़ रहा है। इस झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हैं। वह अपने खेतों में धान की बुवाई में जुटे हैं।
हवा व बारिश से तापमान में आई गिरावट
गाजीपुर। पिछले तीन दिनों से तीखी धूप और उमस के बाद रविवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। उधन खेतों में पानी लगने की वजह से धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। इस बीच सोमवार की शाम शुरू हुई झमाझम बारिश से चारों ओर जल ही जल दिखाई देने लगा है। किसानों के चेहरे जहां खुशी से खिल उठे हैं, वहीं सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-29, मुहम्मदाबाद-करीमु्द्दीनपुर मार्ग, करंडा मार्ग, गाजीपुर- जंगीपुर मार्ग, गाजीपुर -बिरनो मार्ग समेत कई मार्गो पर
तेज बरसात ने बिगाड़ी नगर की सूरत
गाजीपुर। सोमवार की शाम से शुरू होकर देर रात तक जारी बारिश ने नगरीय क्षेत्रों की सूरत बिगाड़कर रख दी है। चहुंओर जलजमाव और कींच-कांच से लोगों के लिए आवागमन तक में मुश्किल खड़ा हो गया है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन की ओर से पानी निकासी व साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर किए जा रहे तमाम दावों की पोल भी खुलती नजर आ रही है। बारिश के चलते बाजारों की सूरत बिगड़ गई है। कई नगर पालिका और नगर पंचायत में जाम पड़ी नालियों के चलते जगह-जगह हुए जलजमाव और कींचड़ ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है। जरूरी कार्यों से निकले लोग कीचड़ व गंदगी से होकर ही आते जाते देखे गए हैं।
इनसेट...
बारिश से धान की रोपाई में आई तेजी
गाजीीपुर। बारिश के खेतों में पर्याप्त पानी लग जाने से धान की रोपाई में तेजी आ चुकी है। खेतों में पहुंच चुके अधिकतर किसानों के चलते खेतों की रौनक भी बढ़ गई है। बीते रविवार को हुई हल्की बारिश के साथ किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया था। तमाम किसान खेतों में आई नमी के बाद सिचाई संसाधनों के जरिए खेतों में पानी भरकर रोपाई कर रहे थे। इस बीच सावन के पहले सोमवार को शुरू हुई बारिश ने किसानों को रोपाई के लिए पर्याप्त पानी दे दिया। किसानों की नर्सरी तैयार हो चुकी है, सभी पूरे जी जान से रोपाई कार्य में लग चुके हैं।
...