फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नंदगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक बरहपुर स्थित एक महाविद्यालय में आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर नंदगंज को तहसील एवं नगर पंचायत बनाने के लिए 9 जून से 9 अगस्त तक जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा और जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने पर चर्चा की गई।
मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और बदली हुई भौगोलिक परिस्थितियों एवं बढ़ती आबादी के चलते नंदगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है। आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा है। विकास के नाम पर चीनी मिल थी वह भी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डा. शशिकांत सिंह, अजय उपाध्याय, सुनील प्रजापति, सिद्धार्थ कश्यप, रामदुलारे प्रजापति, बब्लू अली, राकेश, अमन सिंह, केदार सिंह, बुलबुल सिंह, बृजेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें