फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुबह-शाम पड़ रही ठंड, 57 पशु आश्रय में कांप रहे हैं 5611 पशु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के 57 पशु आश्रय केंद्रों में संरक्षित 5611 पशुओं को ठंड से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कहीं तिरपाल, कहीं पशुओं को ओढ़ाने के लिए बोरे का प्रबंध नहीं है।
शहर में आरटीआई चौराहा स्थित गोशाला में 240 पशु हैं। इनमें से आठ बीमार हैं। यहां पशुओं को ठंड से बचाने का कोई इंतजाम नहीं है। इसी तरह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित गांव में गोआश्रय स्थल में 188 मवेशी मौजूद हैं। वहीं, करूई गांव के गोआश्रय स्थल में 57 मवेशी हैं।
विज्ञापन

मुहम्दाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर करीमुद्दीनपुर गांव के बाहर एक बृहद पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन चहारदीवारी आज तक नहीं बनी। बांस और टीनसेड से उसको चारों तरफ से घेर दिया गया है। इन पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम नहीं किया गया। न ही ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था है। यहां 480 पशु हैं। इसी तरह से जमानिया रेलवे स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गोशाला में भी सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पदभार कुछ दिन पूर्व ग्रहण किया गया है। गोवंश यदि कान्हा गोशाला में मृत पड़े थे तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में 57 गो आश्रय हैं। जहां 5611 पशु संरक्षित हैं। अब ठंड शुरू हो रही है। पशुओं के लिए तिरपाल, टाट बोरी आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जल्द ही सभी गोशालाओं में यह व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाएगी।-एसके रावत, सीवीओ, गाजीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें