फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सदन में उठा वीर अब्दुल हमीद का नाम हटाने व अंकित करने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता शहीद सपूत वीर अब्दुल हमीद का नाम कंपोजिट विद्यालय धामूपुर से हटाने और उसे फिर से अंकित किए जाने का मुद्दा विधानसभा में बुधवार को उठा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद से सपा विधायक सुहैब अंसारी ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले किसी भी शहीद का अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने जनपद में विश्वविद्यालय खोलने का भी मुद्दा उठाया।
सदन में उठाए गए मुद्दे की जानकारी विधायक ने अपने सोशल साइट्स पर भी साझा किया है, जिसके मुताबिक शिक्षा के मुद्दे पर उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय नहीं है।
विज्ञापन

उनके विधानसभा में कोई भी पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज नहीं है। उन्होंने विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज खोलने की मांग किया।
साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि बिहार तक हाइवे को जोड़ा जाए और उसे चौड़ा किया जाए, ताकि हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
मुहम्मदाबाद में संचालित ट्रॉमा सेंटर का भी मुद्दा विधायक ने उठाते हुए कहा कि सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, केवल दो डॉक्टर आते हैं और उनके लिए पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं है। एक्सरे मशीन तक उपलब्ध नहीं है।
ट्रॉमा सेंटर में उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। बिजली की समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि पिछले 20 वर्षों में उनके विधानसभा क्षेत्र में एक भी नया पावर हाउस और सब-स्टेशन नहीं खोला गया है, जिसके कारण गर्मी और सिंचाई के समय विधानसभा की जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मुहम्मदाबादग विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम खोलने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें