फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ ट्रायल में पहुंचे आशीष

Mon, 29 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईएसएसएफ (इंटरनेशलन स्पोर्ट शूटिंग फेडरेशन) ट्रायल में लोदीपुर मुहल्ला निवासी आशीष कुमार वर्मा ने अपना स्थान पक्का           कर लिया है। आशीष के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे स्थित बालेवाणी शूटिंग रेंज  पर 16 से 24 दिसंबर तक 58वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल प्वांइट 22 बोर स्पर्धा में रिलाउंड शाट का लक्ष्य पूरा कर उन्होंने आईएसएसएफ के ट्रायल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

 ज्ञातव्य हो कि बीते वर्ष 2013 में 50 मीटर .22 राइफल स्पर्धा के प्रथम प्रयास में ही आशीष वर्मा ने नेशनल क्वालीफाई कर रिलाउंड शाट का लक्ष्य हासिल किया था। जिस पर भारत सरकार की ओर से एक अदद राइफल तथा 15000 गोलियां लाने का आयात प्रमाण पत्र उन्हें जारी किया गया है। लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार के आशीष इसे हासिल नहीं कर               सके हैं।
विज्ञापन


उनके पास गोली तथा राइफल खरीदने का पैसा नहीं जुट पा रहा है। उन्होंने बताया कि यह राइफल करीब 8 लाख रुपये की मिलेगी, जिसका कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। 2 से 12 जनवरी 2015 में होने वाली 300 मीटर 308 बोर  नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता   में भी उनका चयन हुआ है
विज्ञापन


 लेकिन बिग बोर की राइफल नहीं होने से उन्हें अभ्यास करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना   पड़ रहा है। फिर भी प्रतिदिन जमानिया से वाराणसी की दूरी     तय कर आशीष पंकज श्रीवास्तव के सहयोग से निरंतर अभ्यास में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें