फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निकालने के आरोप में अधिशासी अभियंता की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत निगम में चार आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर ऑपरेटरों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। अब अधीक्षण अभियंता की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। एमडी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के अधीक्षण अभियंता से 26 नवंबर को चार बिंदुओं पर जांच करने के लिए निर्देश दिया एवं रिपोर्ट मांगी है। चार कम्प्यूटर ऑपरेटों ने आरोप लगाया था कि पैसा न देने के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही सवाल उठाया था कि क्या निकाले जाने से पहले चार कंप्यूटर ऑपरेटरों को कोई विभागीय नोटिस दी गई थी।
विज्ञापन

क्या चार ऑपरेटरों को निकाले जाने से पहले उच्च अधिकारियों से अनुमोदन लिया गया था। ऑपरेटर अजीत पांडेय ने बताया कि अधिशासी अभियंता झूठ बोल कर भ्रम फैला रहे हैं। निकाले गए चार कंप्यूटर ऑपरेटर को टाइपिंग नहीं आती है। कहा कि वर्ष 2017 से विभाग में हम लोग काम कर रहे थे, जब हमें टाइपिंग ही नहीं आती है, तो 2017 से 2024 तक विभागीय अधिकारी किस तरह से हमसे काम लेते थे। किस आधार पर हम लोगों का वेतन विभाग देता था। कभी भी टाइपिंग की परीक्षा नहीं कराई गई। हालांकि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें