फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर खरीद तेज करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय पर गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा में पाया गया कि अब तक 48762 मी. टन गेहूं खरीद की गई है। जो गत वर्ष की कुल खरीद 22533 मी. टन के दोगुने से भी अधिक है। इस अवसर पर कृषकों के हित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग जंगीपुर मंडी, नौली एवं रेवतीपुर (सुहवल) में एक-एक कांटा बढ़ाते हुए खरीद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीसीएफ के शूून्य खरीद करने वाले सात केंद्रों पर जिला प्रबंधक को कल से खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने रविवार को भी खरीद करने के निर्देश दिए। केंद्रों पर डंप गेहूं को तत्काल एजेंसियों द्वारा उठान कराते हुए भारतीय खाद्य निगम डिपो और मंडी समिति जंगीपुर चबूतरे पर उपलब्ध स्थान पर तत्काल भंडारित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, डिपो प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, डिपो प्रबंधक राज्य भंडारण निगम, जिला प्रबंधक पीसीएफ, जिला प्रबंधक पीसीयू, सचिव मंडी समिति जंगीपुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें